Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एक्सीलेंट लेडी अवार्ड से सम्मानित हुईं द्रौपदी साहू

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 27, 2021
छुरीकला । राष्ट्र भाषा भूषण सम्मान एंव एक्सीलेंट लेडी एवार्ड सेरेमनी का आयोजन 20 अक्टूबर को होटल हैवन पार्क बिलासपुर में आयोजित की गई। इस दौरान नगर पंचायत छुरीकला निवासी शिक्षिका द्रौपदी साहू को एक्सीलेंट लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया । अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर के मुख्य आतिथ्य व विश्व हिन्दी रचना कार मंच बिलासपुर ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्र भाषा भूषण सम्मान एवं एक्सीलेंट लेडी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली महिलाओं को मंच द्वारा एक्सीलेंट लेडी अवार्ड व हिन्दी के उत्कृष्ट रचनाकारों को यह सम्मान दिया गया। कटघोरा ब्लॉक के अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला निवासी शिक्षिका, कवयित्री व लेखिका द्रौपदी साहू को सम्मानित किया गया । द्रौपदी साहू ने अपने प्रतिभा के दम पर प्रदेशभर में ख्याति प्राप्त किया है वे एक शिक्षिका के साथ साथ लेख ,गीत ,कविता लिखने का शौक रखती हैं। वे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करती हुई अपने लक्ष्य तक पहुंचते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें