Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कटघोरा विधानसभा के ग्राम पाली- पड़निया में विजयदशमी पर्व मनाया गया पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन देवांगन के मुख्य आतिथ्य में रावण दहन किया गया

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 8, 2022
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व है विजयदशमी - लखन देवांगन (पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन) विजयदशमी पर्व दशहरा जिले में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है कटघोरा विधानसभा के ग्राम पाली पड़निया में भी उत्साह के साथ विजयदशमी मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष कोरबा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र अनुज श्री लक्ष्मण जी तथा हनुमान जी की झांकी निकाली गई तथा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा की हम भाग्यशाली है कि यहां छत्तीसगढ़ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का ननिहाल है यहां विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या में होने जा रहा है मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति लोगों की आस्था और अधिक बढ़ी है रावण बहुत शक्तिशाली था फिर भी उसका अंत हुआ। असत्य चाहे लाख प्रपंच कर ले उसका अंत निश्चित है कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी कितना भी शक्तिशाली हो घमंड से उनकी पराजय निश्चित है अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है विजयदशमी और यह हमें यही सीख देता है कि बुराई को त्याग कर अच्छाई को ग्रहण करें। इस अवसर पर दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष चंदन यादव, पूर्व जनपद सदस्य वीणा यादव, भिलाई बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, ग्राम पटेल व मुकेश जायसवाल सुजीत सिंह सहित दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें