Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा जिले का नाम रौशन करने वाली श्रीमती मधुलिका डिक्सेना को पूर्वांचल विकास समिति बालको ने दी बधाई व शुभकामनाएं

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Sep 26, 2021
कोरबा जिले के ग्राम मुंगाडीह तहसील पाली की मूल निवासी श्रीमती मधुलिका डिक्सेना जो कि वर्तमान में एक दंत चिकित्सक है ने छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विसेज परीक्षा में छत्तीसगढ़ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है, इन्होंने दूसरे प्रयास में इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया, जिससे उन्होंने जिले समेत पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। श्रीमती मधुलिका ने अपनी तैयारी 2018 से छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से की तथा उन्हें शासन की ओर से वित्त एवं योजना विभाग में बतौर अकाउंट ऑफिसर की पोस्ट प्राप्त हुई है। तो वही अपनी इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने पिता श्री गौरीशंकर डिक्सेना जो की सेवानिवृत्त एक लेक्चरर हैं, अपनी माता श्रीमती रजनी डिक्सेना, पति श्री अखिल कुमार यादव, भाई शशांक डिक्सेना जो की बेंगलुरु में बतौर डेटा साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, उनके शिक्षक, मार्गदर्शक व अपने दोस्तों को दिया है जिन्होंने लगातार उनका हौसला अफजाई करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि - "ईश्वर पर मैं भरपूर विश्वास करती हूं, किंतु ईश्वर भी मेहनती लोगों की ही मदद करते हैं, यदि आप मेहनत करते हैं तभी ईश्वर भी आपका साथ देते हैं। अतः मेहनत ही सफलता की कुंजी है।" इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि - "महिलाएं कभी कमजोर नहीं होती यदि उन्हें मौका दिया जाए तो महिलाएं, पुरुषों से भी आगे बढ़कर अपनी कार्य दक्षता साबित कर सकती हैं।" उनकी इस कामयाबी को लेकर पूर्वांचल विकास समिति बाल्को के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके ससुराल बालको संजय नगर स्थित निवास पहुंच उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर श्री सुरेंद्र शर्मा (पूर्वांचल विकास समिति बाल्को, अध्यक्ष), श्री राजकुमार यादव (कोषाध्यक्ष), श्री नागेंद्र राय (सचिव), श्री मुकेश भारती (मीडिया प्रभारी), श्री जे एन दुबे (संरक्षक), श्री बीडी यादव (संरक्षक), श्री राजनाथ यादव (वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य), श्री कमलेश यादव (कार्यकारिणी सदस्य), श्री प्रमोद यादव इत्यादि पूर्वांचल विकास समिति बालको के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें