Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में भाजपाइयों ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन, दशाश्वमेध घाट पर गंंगा आरती में सम्मिलित हुए

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 11, 2022
कोरबा जिले के भाजपाइयों ने कोरबा नगर निगम पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा नदी के जल के साथ - साथ गंगा आरती की मान्यता धार्मिक तौर पर बहुत खास है, वैसे तो गंगा की कई आरती होती है लेकिन काशी की गंगा आरती खास होती है यही वजह है कि देश के कोने-कोने और विदेशी लोग गंगा आरती करने और देखने आते हैं। जिले के कार्यकर्ता पार्षद नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में काशी विश्वनाथ की दिव्य स्वरूप का दर्शन किए। जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे परियोजना से गंगा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने व पुनर्जीवित करने के "नमामि गंगे" गंगा संरक्षण मिशन को ऐतिहासिक बताया। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा की भव्य आरती से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाती है, शंखनाद घंटी डमरू की आवाज और मां गंगा के जयकारे के बीच गंगा की आरती होती है घाट पर मेले जैसा माहौल होता है यही कारण है की गंगा आरती की पहचान पूरे दुनिया में है और तमाम जगह से लोग इसकी एक झलक पाने के लिए यहां आते हैं। गंगा आरती में नरेंद्र देवांगन के साथ दरी मंडल महामंत्री मनोज यादव, पूर्व महामंत्री अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, दरी के पार्षद विजय साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष दर्री शैलेंद्र यादव, नवीन सिंह ,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य अतुल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मन्नू राठौर साई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य ओम प्रकाश साव कपूर चंद पटेल, भाजयुमो सदस्य दर्री नरेंद्र गोस्वामी हेम सागर पटेल सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें