Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा सामुदायिक भवन में मनाया गया मितानिन दिवस , साडी़ देकर किया गया मितानिनों को सम्मानित

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 23, 2021
चाकाबुड़ा:- ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में मंगलवार को सामुदायिक भवन में मितानिन दिवस मनाया गया,इस अवसर सरपंच पवन सिंह कमरो ने मितानिनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और शासकीय योजनाओं को गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित पहुचाकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ देकर इसके प्रति जागरूकता लाने वाली सभी महिलाओं को श्रीफल और साडियां बाटकर सम्मानित किया गया।साथ ही मितानिनों से अपील करते हुये कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस अभियान की तरह बेहतर कार्य कर रही हैं वे आगे भी जारी रखने की अपील की।। कार्यक्रम में उपसरपंच जितेंद्र जोशी ने मितानिनों से अपील करते हुए कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसव के लिए उन्हें अस्पताल तक लाकर चिकित्सा व्यवस्था देकर स्वस्थ शिशुओं का प्रसव कराती हैं, इसके साथ ही गर्भावस्था के पूरे 9 माह तक उनके स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूक रखती हैं यह उनके नैतिक जिम्मेदारियों पूरे ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाये रखने और इसे दैनिक जीवन में अपने आस पास भी सफाई रखना बहुत जरूरी हैं इसलिए आप जिन वार्डो में निवासरत हैं उन वार्डो की समस्याओं से आप हमें अवगत करा सकते हैं हम तत्काल उन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे, इस अवसर पर अन्य मितानिनों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मितानिनों ने कार्यक्रम के बाद आभार व्यक्त कर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मितानीन प्रेरक रामकुमारी साहू,मितानिनों में जानकुवर, जमुना बाई,सुनीता बाई,मंजू पटेल,महेशी,मोंगरा,विमला,दुर्गेश नन्दिनी,वार्ड पंच तामेश्वर श्रीवास, बजरंग कश्यप, भुवन पाल,बालकृष्ण,उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें