Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर *17 सितम्बर से 2 अक्टूबर* तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाने का आग्रह किया गया है ।

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 23, 2022
इसी कार्यक्रम के निमित्त आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को 12:00 से 2:30 तक *भारतीय जनता पार्टी (एनजीओ प्रकोष्ठ ) जिला कोरबा* के द्वारा *भारतीय जनता पार्टी (बुनकर प्रकोष्ठ) , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं स्वदेशी जागरण मंच जिला कोरबा के साथ मिलकर वह *वोकल फॉर लोकल* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर *कोसा बाड़ी चौक से घंटाघर चौक* तक पैदल मार्च किया एवं *वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी* के नारे लगाते हुए हमारे घरों में दैनिक जीवन में प्रयोग में आने वाले स्वदेशी एवं विदेशी वस्तुओं की सूची पंपलेट पर प्रिंट करा कर जनता के बीच बांटी गई। साथ ही साथ तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा करके जनता से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में स्वदेशी सामान उपभोग करके देश की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं चाइनीस समान का पूर्णता बहिष्कार करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 700 - 800 लोगों से संपर्क किया गया एवं जनता में भी काफी उत्साह देखा गया। *कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा जी का विशेष सहयोग रहा* कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनजीओ प्रकोष्ठ एवं स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक *प्रवीण राय जी*, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक *श्री लक्ष्मी देवांगन जी*, एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक *श्री राजकुमार बरेठ जी*, सोशल मीडिया प्रभारी *श्री प्रकाश शर्मा जी*, कार्यालय प्रभारी *श्री व्यास भारिया जी*, सोशल मीडिया सह प्रभारी *श्री बाबा दीक्षित जी*, स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख *श्री दीपक साहू जी*, एवं स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के जिला संयोजक *श्री साजन साहू जी* के साथ ही साथ दोनों प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं बहनों का प्रतिनिधित्व रहा। धन्यवाद प्रवीण राय जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी (एनजीओ प्रकोष्ठ) जिला कोरबा एवं लक्ष्मी देवांगन जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी (बुनकर प्रकोष्ठ) जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें