Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पत्रकार सोसायटी के राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 7, 2022
कोरबा प्रेस क्लब अंतर्गत पत्रकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित,कोरबा के प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन में राजेन्द्र जायसवाल संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दादू मनहर उपाध्यक्ष एवं सुखसागर मन्नेवार जिला सहकारी संघ के सदस्य चुने गए हैं। संस्था के कार्यालय प्रेस क्लब तिलक भवन में निर्वाचन अधिकारी एस. के. फ्रैंकलीन एवं आर.पी. मसीह प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इससे पहले 30 सितंबर को संचालक मंडल के 11 सदस्य पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ था जिसमें राजेन्द्र जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, सुखसागर मन्नेवार, रामेश्वर ठाकुर, मनोज ठाकुर, श्रीमती राजश्री गुप्ते, पूजा साहू, दादू लाल मनहर, नरेंद्र कुमार रात्रे, रघुनंदन सोनी, रंजन कुमार प्रसाद निर्वाचित हुए थे। इन 11 सदस्यों के द्वारा आज गुरुवार को संस्था के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व जिला सहकारी संघ सदस्य के लिए मतदान किया गया। उपाध्यक्ष और सहकारी संघ सदस्य के लिए क्रमशः दादूलाल मनहर व सुखसागर मन्नेवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र जायसवाल एवं राकेश श्रीवास्तव के मध्य मुकाबला रहा। 11 सदस्यों में से 8 सदस्यों ने राजेंद्र जायसवाल के पक्ष में मतदान किया। राकेश श्रीवास्तव को 3 मत प्राप्त हुए। निर्वाचित तीनों पदाधिकारियों को प्राधिकृत निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें