Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीएम गरीब कल्याण योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाया गया, केंद्रीय कैबिनेट से बढ़ाने की मिली मंजूरी

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 24, 2021
कोरबा । भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ व नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट से इसको बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। यानी अब इस योजना के तहत मार्च 2022 तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। उपासने ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मार्च 2020 में वैश्विक महामारी के वक्त आमजनता को राहत पहुंचाने के लिए ऐलान किया गया था। इस योजना का मकसद कोरोना महामारी द्वारा हुए तनाव को कम करना है। शुरुआत में, स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था. लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था. बकौल मो. न्याज नूर आरबी ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन देती है। मुफ्त राशन कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और अतिरिक्त होता है। युवा नेता ने बड़े जिम्मेदारी के साथ प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रधानमंत्री की इस गरीबों की अन्न योजना पर डाका डाल गरीबों का निवाला छिनने में लगी है व गरीबों को घटिया चावल दे रही व अच्छा चावल बेच भ्र्ष्टाचार कर रही और इनके बेवकूफ बनाने वाले राज में मृतकों के नाम से राशन जारी कर इनके दुकानदार गरीबों का चावल खा कर शासन-प्रशासन को करोड़ों-अरबों का प्रतिमाह नुकसान पहुँचा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें