Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ी, अब 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
कोरबा 30 नवंबर 2021/महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ा दी गई है। अब ऐसे सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, आई.टी.आई., नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, डाईट आदि संस्थाओं में नियमित अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन अब 15 दिसंबर 2021 तक मंगाए गए हैं। आवेदन के लिये ऑनलाईन पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर लॉग इन किया जा सकता है। सहायक आयुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि सभी कालेजों के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नये आवेदन एवं नवीनीकरण के आवेदन इसी पोर्टल पर स्वीकार किये जायेंगे। शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा ड्रॉफ्ट प्रपोजल 22 दिसंबर 2021 तक लॉक कर दिये जायेंगे तथा स्वीकृति आदेश 27 दिसंबर 2021 तक लॉक कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार स्वीकृत आवेदनों पर केवाईसी जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2021 होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि महाविद्यालयांे के प्राचार्यों और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को अपने संस्था के सभी पात्र विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें