Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रखर नेत्री विप्लव ठाकुर सहित राष्ट्रीय नेता कोरबा आ रहे, राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Sat, May 14, 2022
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई 2022 को इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रखर नेत्री व पूर्व सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर सहित केन्द्रीय व प्रदेश के नेताओं की उपस्थिति रहेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा, भारतीय संसदीय संस्थान-जनसंख्या एवं विकास, नई दिल्ली एवं एशियाई संसदीय मंच-जनसंख्या एवं विकास, जापान द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं सशक्त विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका विषय पर 21 मई शनिवार को यह कार्यशाला प्रात: 10.00 बजे से प्रारंभ होगी। इस कार्यशाला में भारतीय संसदीय संस्थान-जनसंख्या एवं विकास के वाइस चेयरमैन व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक मोहितराम केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर सहित प्रदेश के अन्य महिला विधायकों सहित संस्थान के सचिव मनमोहन शर्मा, मुंबई से डॉ. एसके सिंह, हरिश अजवानी, रवि तिवारी एवं श्री मोती लाल शामिल होकर कार्यशाला में उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देंगे। ------------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें