Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी दिलीप बिल्डकॉन बेखौफ होकर पर्यावरण व जगह- जगह जमीन का कर रहा सत्यानाश, नकेल कसने पर प्रशासन का कोई ध्यान नही

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Dec 12, 2022
*कोरबा/पाली:-* केंद्र सरकार की महती योजना भारत माला के तहत बगदेवा (पतरापाली) से कटघोरा तक निर्माणाधीन एनएच 130 के निर्माण में लगी मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड नामक निर्माण एजेंसी द्वारा बेखौफ होकर आसपास के पर्यावरण को सत्यानाश करने में लगी हुई है। जहां सड़क किनारे मिट्टी फीलिंग के लिए किसानों की जमीन से मनमाने तौर- तरीके अपनाकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिसमे 6 फीट से ज्यादा मिट्टी निकालने की अनुमति न होने के बावजूद 15 फीट तक जमीन को कंपनी द्वारा खोदी जा रही है। बता दें कि उक्त निर्माण कंपनी द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के शुरुआती दौर से ही अवैध मिट्टी- मुरुम का खनन कर उपयोग में लाया जा रहा है तथा वर्तमान में ग्राम रंगोले के समीप सरकार से मिले पट्टे वाली जमीन में हरे- भरे अनगिनत पेड़ो की बलि चढ़ाने की जुगत कंपनी ने कर दी है जहां मनमाने तरीके से खोदी गई जमीन से वे पेड़ धराशायी होने की कगार पर है और जिन किसानों की जमीन है वे मजदूर लगाकर पेड़ गिराने का काम करा रहे है। जिसके लिए न तो वन विभाग की और न ही एसडीएम से किसी तरह की अनुमति ली गई है। साढ़े आठ सौ करोड़ के 41 किलोमीटर एनएच निर्माण के प्रारंभकाल में लाखों पेड़ कटे, तब इसका विरोध नही हुआ क्योंकि यह जनहित का काम है। लेकिन अनावश्यक पर्यावरण की क्षति करना सीधा प्रशासन को चुनौती देना है। दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ऐसा ही कृत्य कर रहा है। जिसकी मनमानी पर नकेल कसने वन विभाग व एसडीएम का ध्यान नही है। जिसके कारण कंपनी के हौसले आसमान की बुलंदियों को छू रही है। कंपनी द्वारा रंगोले में किसान लोधा सिंह एवं जनक की पट्टे वाली जमीन को जिस प्रकार खोदी गई है, पतरापाली से कटघोरा के मध्य ऐसे और भी कई तस्वीर देखने को मिल जायेगी जो दिलीप बिल्डकॉन के प्रशासन को सीधे ललकार की ओर इंगित करता है। कंपनी के इस मनमानी को नही रोका गया तो पर्यावरण के साथ जगह- जगह की जमीन का पूरा सत्यानाश कर देगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें