Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बच्चों का सुंदर भविष्य बनाने हम प्रतिबद्ध - नरेंद्र देवांगन कोहड़िया में मनाया गया बाल दिवस

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 16, 2022
बाल दिवस के अवसर पर कोहड़िया हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल तथा सामुदायिक भवन में बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड पार्षद भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं बच्चे को उचित शिक्षा नैतिक शिक्षा शारीरिक शिक्षा संस्कारिक शिक्षा धार्मिक शिक्षा देना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा बच्चों का सुंदर भविष्य बनाने हम प्रतिबद्ध हैं। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा और तालीम दी जानी चाहिए जिससे वे राष्ट्रहित के महत्व को समझ सकें। आने वाला कल इस देश की उज्जवल भविष्य की कल्पना एवं साकार इन्हीं बच्चों के माध्यम से हो सकती है इसलिए इन्हें उचित शिक्षा देते हुए सर्वांगीण विकास को ही बढ़ावा देने की आवश्यकता है।प्राथमिक शाला स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों को तैयार किए वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बच्चों के साथ बाल दिवस में बाल मेले का आनंद लिया। सामुदायिक भवन में भी कार्यक्रम आयोजित की गई माध्यमिक स्कूल में खेलकूद व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हाई स्कूल की प्राचार्य तिग्गा मैडम,मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका पन्ना मैडम,प्रायमरी स्कूल की प्रधानपाठिका पाटले मैडम,साहू मैडम,करुणा मैडम,साहू सर,भारद्वाज मैडम व विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं सहित बच्चों व अन्य लोगों की उपस्थिति रही

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें