Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मंगलवार दो नवम्बर को सभी तरह के दुकान संचालन की मिली अनुमति, संशोघित आदेश जारी,दीवाली पर्व को ध्यान में रख कलेक्टर ने दी व्यवस्था, पर करना पड़ेगा कोविड प्रोटोकाल का पालन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 29, 2021
कोरबा। आगामी दो नवम्बर मंगलवार को कोरबा शहर सहित ज़िले में सभी तरह की बड़ी छोटी दुक़ाने खुली रहेंगी। लोग इन दुकानो से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए दीवाली त्योहार की ख़रीदी कर सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने दीवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए आगामी दो नवम्बर मंगलवार को सभी दुकाने संचालित करने के निर्देश जारी किए है।ज़िला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए पूर्व में कोरबा जिला अंतर्गत सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकान/व्यवसायियों का संचालन की समयावधि व दिवस निर्धारित की गई। इसके तहत प्रति सप्ताह मंगलवार को संपूर्ण दुकानों का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। दीपावली पर्व के दृष्टिगत इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए फेस मास्क के उपयोग तथा सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने के संबंध में समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की शर्त पर 2 नवंबर 2021 मंगलवार को भी सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकानें तथा प्रतिष्ठानों को पूर्व में जारी समय अनुसार संचालन की अनुमति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के अनुमोदन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। पूर्व में प्रसारित आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें