Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में गांधी को देख भावुक हुए ! 0 65वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं विस अध्यक्ष व सांसद

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 28, 2022
: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कनाडा में आयोजित हुए 65वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में भाग लेने के बाद डॉ. महंत व धर्मपत्नी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत लंदन पहुंचे। लंदन में पार्लियामेंट स्क्वायर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को देख वे भावुक हो उठे। डॉ. चरणदास एवं ज्योत्सना महंत ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। डॉ. महंत ने कहा कि महात्मा गांधी भारत ही नहीं बल्कि पश्चिमी देशों में आज भी उतने ही पूजनीय और आदरणीय है जितना पहले हुआ करते थे। उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक रखा गया है और उनके कृतित्व से पश्चिमी सभ्यता के लोग भी प्रभावित हैं। डॉ. महंत ने कहा कि महात्मा गांधी और उनके विचारों से यहां हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। स्पीकर के साथ छग विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी शामिल है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें