Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने किया सी.सी. रोड एवं शेड निर्माण का भूमिपूजन

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 13, 2021
हरदीबाजार - जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढोलपुर में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत सीसी रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर जी के द्वारा भूमिपूजन किया गया। यह मार्ग बहुत ही खराब था लोगों को चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए ग्राम के लोगों के द्वारा विधायक महोदय जी से निवेदन किया गया था जिसे विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी के द्वारा भूमि पूजन में पधार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए भूमिपूजन किया। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को आने जाने में आसानी होगी। ग्राम पंचायत ढोलपुर में सीसी रोड 2 लाख 63 हजार व 5 लाख 12 हजार रूपए के सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत कोरबी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया, यह सेड 5 लाख रूपए के लागत से बनना है जिसे देखते हुए ग्राम के लोगों एवं शिक्षको ने विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी से मांग किया कि यह शेड छोटा पड जायेगा इस शेड को बढ़ाया जाए इसके लिए विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी ने शेड निर्माण को बढ़ाने की घोषणा की।साथ ही विधालय में पौधारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम कंवर के अलावा अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष रामशरण कंवर, विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव जी ,संयुक्त महामंत्री चंद्रहास राठौर जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रमेश अहीर जी ,शैयद कलाम जी, सरपंच कोरबी संतोषी विजय धनुहार, सचिव सूरज बंजारे जी, अशोक पाटले, कांग्रेस नेता कमलेश कुर्रे, प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा, बजरंग राठौर, बलराम वैष्णव,महिला पंच के अलावा ग्राम के लोग,पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें