Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शिविर में हड्डी रोग, हाइड्रोसील के मरीज़ों की पहचान, दंत रोग विभाग में मौके पर ही डेन्टल फीलिंग के काम हुए

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 6, 2021
स्वास्थ्य शिविर में सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के केस सामने आए। सर्जरी विभाग में मरीजों के जांच-उपचार के लिए मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि शिविर में हाइड्रोसील, हर्निया, नसबंदी सहित बच्चादानी ऑपरेशन के केस भी सामने आए। मरीजों को बीमारियों के ईलाज के लिए उचित सलाह और ऑपरेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में दंत रोग विभाग में दांत से संबंधित समस्याओं को लेकर मरीजों ने डॉक्टरों से चेकअप करवाया। दंत रोग विभाग में दांत में खांचा बन जाने के कारण दांत दर्द से पीड़ित मरीज का ईलाज मौके पर ही किया गया। ग्राम बनबांधा निवासी 45 वर्षीय श्री संतोष सिंह के दांत में बने खांचा में फीलिंग का काम मौके पर ही किया गया। फीलिंग हो जाने से मरीज को दांत दर्द से राहत मिलेगी। *200 से अधिक दिव्यांगो के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने, अब मिल सकेगा शासकीय योजनाओं का लाभ -* नोनबिर्रा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर मौके पर ही 200 से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गये। बनाये गये दिव्यांगता प्रमाण पत्र को कार्यक्रम में ही कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों की मौजूदगी में वितरण किया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन जाने से दिव्यांगो को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। शिविर में समाज कल्याण विभाग की तरफ से जरूरतमंदो को आवश्यक उपकरण एवं 12 मोटराईज्ड ट्राईसकिल का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विभाग में अपनी आंखों की जांच कराने आए लोगों में से जरूरत के अनुसार 100 से अधिक लोगों को नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें