Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी का जन्मोत्सव एवं कार्तिक माह की बड़ी बारस उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 22, 2021
प्रतिवर्षांनुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनॉक 16.11.2021 दिन मंगलवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी को खाटू नरेश श्री श्यामजी का 5184 वॉ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि राजस्थान के खाटूधाम में इस दिन विशाल मेला लगता है एवं इस अवसर पर खाटू में लाखों भक्तगण भगवान के दर्शनों हेतु आते है। इस तारतम्य में श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में मनीषा मोदी एंड पार्टी एवं आशाजी के द्वारा दोपहर 3ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक श्री श्याम जी का भव्य संगीतमय अखण्ड ज्योत पाठ किया गया जिसमें उपस्थित समस्त भक्तजनों ने अखण्ड ज्याोत पाठ एवं भजनों का भरपूर आनंद लिया। तत्पश्चात भगवान को रात्रि 8.00 बजे 56 भोग लगाकर महाआरती की गई एवं भंडारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोरोना काल में भोजन व्यवस्था एवं गौ सेवा समिति की पूरी टीम शोभा केडिया, उमा बंसल, सरोज सुनालिया, सीमा बेरीवाल, आभा अग्रवाल, मनीषा मोदी, पिंकी अग्रवाल वैगरह का भी विशेष सम्मान किया गया। श्री श्यामजी का बाल स्वरूप बनकर पधारे नरेन्द्र मोदी (जूनियर) ने सब भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वर्ष भर अखण्ड़ ज्योत पाठ करने वाली श्रीमती सुधा मोदी जी का विशेष सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, राजा मोदी, गौरव मोदी, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, श्रीमती सरला मित्तल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, शिखा मोदी, रेणु गोयनका, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, राधिका इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति थी। सम्माननीय सम्पादक महोदय ........................................कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें