Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: समस्याओं को सुनने प्रदर्शनकारी भूविस्थापितों के बीच पहुंचे एसडीएम व दर्री सीएसपी,10 अक्टूबर को होगा चारों एरिया के प्रभावितों और ग्राम प्रमुखों के साथ बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 9, 2021
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन के नेतृत्व में भूविस्थापित अपनी मांगों को लेकर दीपका परियोजना के मलगांव ओबी फेस पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर डटे हुए हैं आंदोलन के छठवें दिन कटघोरा एसडीएम व दर्री सीएसपी उनके बीच पहुंचे उनकी समस्याओं को सुना 10 अक्टूबर को एसईसीएल के चारों एरिया के प्रभावितों और ग्राम प्रमुखों के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया है । भूविस्थापित परियोजना एरिया स्तर पर पुनर्वास समिति ग्राम समिति का गठन छोटे बड़े सभी खातेदारों को रोजगार सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर विगत 3 अक्टूबर से दीपका खदान के मलगांव ओबी फेस में प्रदर्शन कर रहे हैं आंदोलन के पांचवे दिवस हैवी ब्लास्टिंग से नाराज महिलाओं ने एसईसीएल प्रबंधन के काम को प्रभावित कर दिया था जिसके बाद आंदोलन के छठवें दिन कटघोरा एसडीएम नंदजी पांडे व दर्री सीएसपी लितेश सिंह आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे । उन्होंने प्रभावितों की समस्या सुनी समस्या सुनने के बाद उन्होंने समस्या निराकरण को लेकर 10 अक्टूबर को गेवरा हाल में बैठक लेने आश्वस्त किया है पुनर्वास रोजगार मुआवजा सहित अन्य मांगों पर ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन के अफसरों से चर्चा की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों और आला अफसरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं भेज सकते हैं जिस पर संज्ञान लिया जाएगा । *चर्चा हुआ आंदोलन रहेगा जारी* ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा कि अफसरों से चर्चा के बाद आंदोलन को समाप्त नहीं किया गया है चर्चा के साथ आंदोलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि गेवरा एरिया के नराईबोध व कुसमुंडा एरिया में भी आंदोलन का विस्तार किया जाएगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें