Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: समाजसेवी संस्था शांता फाउंडेशन ने वनांचल पहाड़ी ग्राम जेमरा में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कम्बल, ओढ़ाई स्नेह की चादर...थाना प्रभारी ने भी साल, चप्पल व बच्चों को भेंट किया कॉपी- कलम

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 21, 2022
@- 150 लोगों को किये कम्बल वितरित. ___________________________ *कोरबा/पाली:-* सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। ऐसे में उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके और उन्हें ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में गर्म कपड़े के अभाव में कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे भी कई संस्था व लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कम्बल आदि का वितरण कर मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं। शांता फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने भी मानव सेवा कार्य के तहत ग्राम जेमरा पहुँचकर जरूरतमंद गरीबों को गर्म कंबल बांटे। सर्द होती रातों में ठंड से कापंते गरीब, असहाय, लाचार लोगों को गर्माहट देने की ठोस पहल के तहत कड़ाके की ठंड में गरीब बुजुर्गों को गर्म कपड़ों के अभाव में न जीना पड़े इसके लिए बिलासपुर की समाजसेवी संस्था शांता फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने समाजसेवी डॉ. श्रीमती पलक जायसवाल, राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पाली विकासखण्ड के वनांचल एवं पहाड़ी ग्राम जेमरा पहुँच 150 जरूरतमंद बुजुर्गों को गर्म कम्बल बांटे। इस दौरान मुख्य अतिथि बतौर शामिल डॉ. पलक जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम लोग भी अपने पूर्वजों से गरीब व असहाय लोगों की मदद करना सीखें है, जिससे आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के दिनों में गरीब वर्ग को ज्यादा दिक्कतों का सामना नही करना पड़ता लेकिन सर्दी में उनके लिए भारी मुसीबत रहती है और कड़ाके की ठंड में बिना गर्म कपड़ों के उनको रातें गुजारनी पड़ती है। ऐसे में वे ठिठुरते हुए रातें व्यतीत करते है। इस स्थिति में उन्होंने गरीब परिवार को ठंड से बचाने का प्रयास किया है। जहां कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़े लेकर बुजुर्ग व महिलाओं के मुंह से दुआएं ही निकल रही थीं। वहीं संस्था के सदस्य नीरज जुमनानी ने बताया कि उनके संस्था द्वारा गरीब, असहाय लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान किया जाता है। जिसके तहत जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग जिन गर्म वस्त्रों को अपने प्रयोग में नहीं ला रहे हैं ऐसी वस्तुओं को अपने आस-पास के गरीबों में देकर असहाय वर्गों का सहयोग करें ताकि वे भी ठंड से अपनी बचाव कर सके। कंबल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने भी इस दौरान बुजुर्गों को साल, चप्पल और बच्चों को चाकलेट, कॉपी- कलम भेंट किया तथा लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा नाश का जड़ है जिससे घरेलू कलह के साथ अप्रत्याशित घटनाएं घटित होती है। यदि नशा करने वाला परिवार का सदस्य नशे से दूर रहता है तो इससे परिवार के साथ समाज सुधरता है। इसलिए नशे से दूर रहे और दूसरों को भी नशा न करने प्रेरित करें ताकि एक स्वच्छ समाज का आगाज हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भावनानी एवं आभार व्यक्त सरपंच भँवर सिंह उइके ने किया। इस दौरान शांता फाउंडेशन परिवार के नेहा पांडेय व साथी के अलावा जितेंद्र माटे, आशीष जायसवाल, सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला उपाध्यक्ष कमल महंत, पाली ब्लाक उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें