Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अस्पताल से शव को ससम्मान घर तक पहुंचाने हेतु जिले में 04 मुक्तांजली वाहन उपलब्ध,1099 पर डायल कर निःशुल्क शव वाहन किया जा सकता है प्राप्त

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Jul 28, 2023
कोरबा 27 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों से पार्थिव शरीर को परिजन के घर तक पहुँचाने के लिए निःशुल्क मुक्तांजली वाहन की सेवा दी जा रही है। जिसका टोल फ्री नं. 1099 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन ने अस्पताल में मृत्यु या पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को ससम्मान मुक्तिधाम अथवा घर तक छोड़ने के लिए 04 मुक्तांजलि वाहन की व्यवस्था की है। जिसके अंतर्गत 03 मुक्तांजली शव वाहन मेडिकल कॉलेज कोरबा तथा 01 वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1099 डायल करने पर यह सेवा निःशुल्क मिलती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए निजी वाहन से शव ले जाने की समस्या से राहत दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की है। उन्होने बताया कि सिर्फ शासकीय अस्पताल से घर तक शव को छोड़ने की सुविधा है। परिजन को मुक्तांजली वाहन बुक करने के लिए टोल फ्री नंबर 1099 मोबाईल पर डायल करना पड़ता है। इस पर संबंधित केस की पूरी जानकारी लेकर किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र से घर तक शव ले जाने के मुक्तांजली वाहन उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर संजीव झा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधयों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से मुक्तांजली शव वाहन की सेवा का लाभ जिले वासियों को दिलाने हेतु टोल फ्री नंबर 1099 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आमजनों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें