Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: निर्वाचक नामावली की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया उपलब्ध

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा 2 अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय कटघोरा के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों / सदस्यों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी श्री शिव बनर्जी द्वारा बताया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज दिनांक 02.08.2023 को विधान सभा क्षेत्र 22 कटघोरा के समस्त मतदान केन्द्रों में करा दिया गया है। निर्वाचक नामावली की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों को जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा प्रदाय कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों / सदस्यों से बी. एल. ए. ( बूथ लेवल एजेंट ) नियुक्त कर सूची इस कार्यालय में प्रेषित करने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों को वर्तमान पुनरीक्षण हेतु नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों की सूची सहित निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधन करने एवं मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में स्थानांतरित करने संबंधी फार्म यथा- फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म –8 प्रदाय किया गया तथा इन प्रपत्रों को भरे जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दावा / आपत्ति प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित तिथि / विशेष तिथि, दावा आपत्तियों का निराकरण करने की तिथि तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तिथि की जानकारी दी गई । बैठक में मुख्य रूप से श्री के. के. लहरे, तहसीलदार कटघोरा / दर्री, श्री रतन मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा, राजेन्द्र टंडन, रोशन मोहम्मद, उत्तम सिंह रंधावा, हसन अली, चंद्रकांत डिक्सेना, डी. पी. दुबे, अभिषेक गर्ग, श्याम सुंदर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें