Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में एक बंदर ने मचाया उत्पात, एक दर्जन लोगों को किया घायल, वन विभाग की रेस्क्यु टीम ने पिंजरे में किया कैद

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Feb 15, 2023
छत्तीसगढ़ राज्य का कोरबा जिला वन्य जीवों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता हैं यहां आए दिन कोई न कोई जंगली जीव शहर में प्रवेश कर जाता हैं जिसके कारण लोगों में डर बना रहता हैं ऐसा ही फिर आज कोरबा के मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में एक उत्पाती बंदर के घुस जाने के कारण मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंदर ने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम जितेन्द्र सारथी अपने टीम बबलू मरवा के साथ मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत करने के बद बंदर को पिंजरे में बंद किया। बंदर के गले में मिले पट्टे के निशान के आधार पर किसी व्यक्ति द्वारा उसे छोड़ने जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल उत्पाती बंदर को जंगल में उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया गया हैं। *जितेन्द्र सारथी ने आम जनों से अपील किया हैं की वन्य जीवों को अपने मनोरंजन के लिए कैद कर के न रखें, जंगली जीव लम्बे समय तक कैद में होने की वजह से तनाव में आ जाते हैं साठ ही उनका परिवार से अलग होना उनको तनाव के साथ उग्र कर देता हैं।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें