Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एच.आई.जी. मित्र मण्डली परिवार एम पी नगर कोरबा के होली मिलन में शामिल हुई भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Mar 27, 2024
कोरबा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे जी होलिका दहन की रात एच.आई.जी. मित्र मण्डल परिवार महाराणा प्रताप नगर कोरबा के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई l मातृ शक्ति द्वारा तिलक एवं ग़ुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया l इस कार्यक्रम में परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमती ज्ञानवती मिश्रा के द्वारा पुष्पगुच्छ से सरोज पांडेय जी का स्वागत किया गया l समिति की महिला विंग की ओर से श्रीमती ममता केडिया एवं श्रीमती श्वेता राय ने भी स्वागत किया । समिति के अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर दानी, सचिव श्री नितिन चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष सोनू भाटिया की ओर से भी स्वागत किया गया l सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी और सखी मित्र मण्डल ने रंग, ग़ुलाल एवं फूलों की होली से होली खेली l सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने कोरबा में एक सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की कमी, कोरबा के प्रदूषण को दूर करने की व्यवस्था करने और साथ ही यहाँ अच्छी सड़के बन सकें, इस विषय पर अपनी बात रखी l मित्र मण्डल परिवार ने उनके होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नलिन भाई शाह, राजेश मिनोचा,बी के धर,सुशील केजरीवाल, महेश गुप्ता, संतोष साहू, राकेश मिनोचा,राजा मुख़र्जी, अजय गुप्ता, सुकेश सोनी, आर डी यादव, सुबोध सिंह, देवेंद्र पाण्डेय,डॉ. एस. एस.मिश्रा, राज धर,रूबी सिन्हा, रिम्पी, नीतू, शालू, सुषमा दानी, अनिता, कल्पना पाण्डेय, भारतीआनंद, भारती साहू आदि का योगदान रहा l कार्यक्रम का सफल संचालन सोनू भाटिया के द्वारा किया गया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें