Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ठिठुरन से बचाने चौक चौराहो पर जलाया गया अलाव

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 8 दिसम्बर 2023/ हल्की बारिश के पश्चात बढ़ी ठंड और ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने चौक चौराहो सहित महत्वपूर्ण स्थानों में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने शहर के प्रमुख चौक चौराहो पर अलाव जलवाया है। शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक और कोरबा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में लकड़ी के अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव जलने से शहर के अनेक लोग इन स्थानों पर आग ताप रहे हैं। शीतलहर जैसी स्थिति निर्मित होने और ठंड बढ़ने से बहुत से लोगों को घर से बाहर ऐसे ही अलाव की आवश्यकता महसूस हो रही थी। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को अपने आसपास जलते हुए अलाव मिलने पर वे अपनी हथेलियों को सेंकते हुए नजर आने लगे हैं। कलेक्टर ने मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए सभी को सतर्क रहने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील भी की है। उन्होंने आवश्यकता अनुसार सभी महत्वपूर्ण स्थानों और आवाजाही वाले स्थलों सहित निगम के जोन में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें