Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 4, 2023
निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी दी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि 25 मई से 23 जून 23 तक संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। इसी तरह 24 जून से 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों की युक्तियुक्त करण की जानकारी भी उन्होंने दी। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि फोटो युक्त मतदाता सूची एवं सेवा निर्वाचकों से संबंधित मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अगस्त 2023 की स्थिति में किया गया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 20 रामपुर, 21 कोरबा, 22 कटघोरा और 23 पाली तानाखार के सभी 1080 मतदान केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित होने की जानकारी दी और बताया कि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने प्रारूप-6, प्रारूप-7, प्रारूप-8 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने तथा संशोधन के संबंध में भी आवश्यक जानकारी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को प्रदान की। कलेक्टर ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आग्रह किया कि मतदान केंद्रों में वे अधिकृत बूथ लेवल प्रतिनिधि नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने नियमानुसार मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर लेने का आग्रह किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम. के. खाण्डे, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, तहसीलदार कोरबा श्री अमित केरकेट्टा और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें