Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विद्यालय आने से बच्चों को उत्साह व अपनेपन का भाव जागृत हो फुलदास महंत( जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग ,कांग्रेस)

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 11, 2023
विद्यालय आने से बच्चों को उत्साह व अपनेपन का भाव जागृत हो फुलदास महंत( जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग ,कांग्रेस) """ बच्चों को तिलक लगाकर शाला गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं कंपास बॉक्स वितरण किया गया""" ज्ञात हो कि छग सरकार द्वारा बच्चो में विद्यालय के प्रति रुझान बढ़ाने व शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विद्यालय प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। शासन की इसी योजना को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री फुलदास महंत ने लालघाट के पूर्व व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यालय के बच्चों से भेंट किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मा सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चना करने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुलदास महंत में अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में ऐसा वातावरण होना चाहिए कि बच्चों को यहां उत्साह व अपनापन लगे। इसलिए विद्यालय के शिक्षकों की विशेष जिम्मेदारी है कि वह बच्चों पर प्रेमपूर्वक ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हमारी भूपेश बघेल सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है कि छग के बच्चे पड़ लिखकर देश दुनिया में छग का नाम रोशन करें। इसीलिए बच्चो को निशुल्क गणवेश ,पाठयपुस्तक सरकार की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार का नारा है कि *गड़बो नवा छग* और इस नारे को साकार करने के लिए हम सबको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि महंत जी ने बच्चों को तिलक लगाकर उन्हें विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया तथा अपने हाथों से बच्चों को गणवेश व पाठपुस्तक वितरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के एम आई सी सदस्य श्री देवीदयाल सोनी, संकुल प्रभारी तरुण राठौर , प्रचार्य श्रीमती हेमा शर्मा व मसीह मैडम , शाला प्रबंधन अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती चंद्रिका गोंड, संजय गोंड सहित शिक्षक गण , कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें