Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गेवरा खदान में भू विस्थापितों एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रदर्शन, उत्पादन को कराया बन्द

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Mar 25, 2023
कोरबा/ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा की गेवरा खदान में ऊर्जाधानी विस्थापित संगठन एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने एसईसीएल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खदान में उत्पादन और परिवहन को ठप्प कर दिया है संगठन ने पहले ही इस आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके बाद आज प्रदर्शन किया जा रहा है संगठन चाहता है कि प्रबंधन विस्थापितों की रोजगार,रेल कॉरिडोर का मुआवजा, श्रमिक पंजीयन,भू अर्जन, का मुआवजा देने के साथ ही अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। जिलाध्यक्ष श्यामू जयसवाल के साथ जिला एवं ब्लॉक पधाधिकारीयो ने मजदूर भू विस्थापित के साथ मिलकर सैकड़ों की संख्या में खदान के भीतर पहुंच गए है और उत्खनन में लगे मशीनों को बंद करा दिया। उत्पादन ठप्प होने से प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रस्तावित आंदोलन को विभिन्न चरणों में गेवरा दीपका कुसमुंडा खदान में 10 दिनों के अंतराल में किया जाएगा जिसकी सूचना एसईसीएल प्रबंधन को दिया जा चुका है एसईसीएल प्रबंधन,राजस्व अधिकारी, के साथ चर्चा हुआ जिसमे एसईसीएल के द्वारा आश्वासन दिया गया की 3 अप्रैल को CMD बिलासपुर में चर्चा में मांगो के लिए सहमति बनाई जाएगी यदि आगामी दिनों में एसईसीएल प्रबंधन भूविस्थपीत एवं मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करता है तो यह आंदोलन बड़े रूप में किया जाएगा,, आंदोलन में शामिल जिला अध्यक्ष, श्यामू खुशाल जयसवाल जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राठोर, नरेन्द्र सोनी,जिला महासचिव खगेश बरेठ कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कंवर ब्लॉक उपाध्यक्ष संत चौहान, संतोष दास,ब्लॉक महामंत्री घाशीराम भारद्वाज,पाली ब्लॉक उपाध्यक्ष बिंदेश ढीमर एवं अन्य इंटक सदस्य शामिल थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें