Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन,शिविर में 752 लोगों का रोग निदान कर पहुंचाया गया स्वास्थ्य लाभ

कोरबा 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी भी प्रदीप कुमार जैन के नेतृत्व में विगत दिवस कोरबा स्थित घण्टाघर ओपन थियेटर मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की गई। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों ने चिकित्सा लाभ प्रदान किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला में आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीनतम विद्या आयुर्वेद पंचकर्म, स्नेहन, स्वेदन, कटीवस्ती, कपिंग (हिजामा) थैरेपी के माध्यम से जटिल गंभीर बीमारियों से ग्रसित 25 मरीजों को चिकित्सा लाभ दिया गया। इसी प्रकार आयुष चिकित्सा पद्धति से 752 मरीजों का रोग निदान एवं उपचार कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण भी किया गया। साथ ही महिला चिकित्सकों द्वारा स्त्रीरोग निदान कर चिकित्सकीय सेवा प्रदाय की गई। शिविर में 40 से भी अधिक औषधिय महत्व के जड़ी-बुटी, पेड़-पौधों की पहचान एवं उनका दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं 100 से अधिक औषधी पौधों का हितग्राहियों को वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, डॉ. अमित मिश्र (विशेषज्ञ चिकित्सक), डॉ. दिवाकर त्रिपाठी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा, सहित समस्त फार्मासिस्ट आयुष, पंचकर्म सहायक, औषधालय सेवक द्वारा शिविर में चिकित्सकीय कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें