Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 22, 2023
कोरबा सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ई-सिगरेट अधिनियम 2019 एवं हुक्का प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सीईओ श्री विश्वदीप ने बैठक में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के एजेंट को भी शामिल किए जाने की बात कही तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें