Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन,कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Sep 2, 2023
कोरबा 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अस्थाई रूप से विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर कोरबा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री प्रदीप कुमार साहू को कोरबा अनुविभाग अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, विविध शिकायत प्रकरण, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर कटघोरा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री दिनेश नाग को कटघोरा अनुविभाग के अंतर्गत विविध शिकायत प्रकरण, भूमि आबंटन एवं व्यवस्थापन, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर कोरबा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री शिव बनर्जी को अनुविभाग पाली तथा पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत विविध शिकायत प्रकरण, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें