Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला 28 जुलाई को

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jul 27, 2023
कोरबा 26 जुलाई 2023/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत (पी.एम.एफ.एम.ई.) की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई 2023 को बिलासपुर के मोटल बिलासपुर सिटी, नया बस स्टैण्ड के पास तिफरा में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त खाद्य प्रसंस्करण में कार्यरत इकाईयों, योजना के लाभार्थी, बैंक प्रतिनिधि, जिला रिसोर्स पर्सन, जिला अग्रणी बैंक, एवं अधिक से अधिक इच्छुक आवेदक सम्मिलित होंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्वसहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाना है। इस योजना के तहत् नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख तक छूट का प्रावधान है। हितग्राही स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत एवं शेष राशि बैंक से ऋण दिया जाएगा। इस योजना में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री वनोपज पर आधारित निर्मित उत्पाद चना, मुर्रा, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, बड़ी, नमकीन, मिक्चर, बेकरी का निर्माण राईस मिल, कोदो मिल, पोहा मिल, आटा चक्की, मसाला उद्योग इत्यादि को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें