Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जनता ने पहले कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका, अब कोरबा के सांसद की बारी: मंत्री लखन देवांगन

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Mar 30, 2024
कोरबा। लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेसियों को भी पता चल चुका है की बड़ी हार होने वाली है, सबको मालूम है 400सीटों के साथ तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, और इन 400 सीटों में एक सीट कोरबा लोकसभा भी रिकॉर्डतोड़ मतों से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जीतने जा रही है। उक्त बातें वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दर्री मंडल के केंदईखार में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान कही। लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के समर्थन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन का धुंआधार प्रचार लगातार जारी है। बालको, कोरबा के बाद दर्री मंडल में मंत्री श्री देवांगन ने तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा ली। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा लोकसभा से कांग्रेस के लिए वोट मांगने के लिए कांग्रेस को कांग्रेसी नहीं मिल रहे हैं, इससे बड़ा दुरभाग्य और कुछ नहीं हो सकता। यहां की सांसद ज्योत्सना महंत ने जितनी दूरी जनता से बनाई उससे कहीं अधिक दूरी तो अपने कार्यकर्ताओं से बना कर रखी। प्रदेश में सत्ता में होने के बाद भी वे न तो जनता का काम करा सकी न आम कार्यकर्ताओं का। बीते 5 साल में कोरबा को अवैध उगाही, कमिशनखोरी का गढ़ बना लिया गया। कांग्रेसियों ने इतना अधिक भ्रष्टाचार किया की आज जनता के दरवाजे पर जानें लायक नहीं बचे है। कांग्रेसी विधायक, सांसद और मंत्रियों मे होड़ मची हुइ थी ज्यादा से ज्यादा कमाने के लिए, इसलिए जनता ने उखाड़ फेंक दिया, अब अगली बारी कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, वॉर्ड पार्षद बुधवार यादव, पूर्व पार्षद आर सी पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण ठाकुर, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। 0 मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की पूरे होने की गारंटी अयोधापुरी में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मोदी की गारंटी को भाजपा की विष्णुदेव सरकार तेजी से पुरा कर रही है। जनता जानती है की भाजपा अपने वादे को पूरा करती है, और यही वजह है की आज हर वर्ग भाजपा पर भरोसा कर रहा है। 0 गरीब भाई बहनों की हर चिंता आज पीएम मोदी ने खत्म की नीलगिरी बस्ती में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बीते 10 साल में पीएम मोदी जी ने गरीब भाई बहनों की हर चिंता खत्म कर दी है। चाहे वह आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निशुल्क ईलाज हो, राशन, पीएम आवास समेत बहुत सारी योजना से हर घर को लाभ और सुविधा मिल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें