Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जागरूकता कार्यक्रम में हेलमेट वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jan 18, 2024
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बाकीमोगरा मैं रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बाकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान की किया साथ ही पुलिस के द्वारा हेलमेट वितरण कर हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथी कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया। कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें