Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च….

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Oct 29, 2023
आसन्न विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है।प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि हटाने की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन पर निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उडनदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, प्रचार-सामाग्रियों एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 29.10.2023 के शाम जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लिए। कोरबा शहर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रदीप साहू, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई । आमजन चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193399 पर किसी भी समय दे सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें