Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहा हाईटेक और सुंदर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी जी का जताया आभार

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Feb 6, 2024
कोरबा शहर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना पर काम प्रारंभ हो चुका है, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 45 से अधिक रेलवे स्टेशनों में काम होना है। जिसमें कोरबा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके लिए काम प्रारंभ भी हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद हमारा स्टेशन बड़े शहरों के तर्ज पर नजर आएगा। सुविधाएं बढ़ जाएगी। स्टेशन में पाथ-वे और एक्सीललेटर भी लगेगा, जिससे यात्री बिना सीढ़ी चढ़े-उतरे एक्सीललेटर में खड़े-खड़े प्लेटफार्म से ऊपर फूट ओवरब्रिज और ऊपर फूट ओवरब्रिज से नीचे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशनों में आकर्षक गेट, वेटिंग हॉल, पाथ-वे, एक्सीललेटर, फूट ओवरब्रिज, लाइटिंग, सौंदर्गीकरण के साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, सड़कों का चौड़ीकरण, वाहन पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें