Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हॉस्पिटैलिटी (गेस्टशिप) एवं होटल मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Jul 10, 2023
कोरबा /अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ‘‘हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण‘‘ योजनांतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिये हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक-युवतियों से 20 जुलाई 2023 शाम 05ः00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभागी की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम व नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रशिक्षण आवासीय है, प्रशिक्षण का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से जॉब भी उपलब्ध करायी जाएगी। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें