Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल को जीताने अपील की

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Nov 2, 2023
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बालको में सघन जनसंपर्क किया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के समर्थन की अपील कर जनता से वोट मांगा | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि 5 साल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे से बरगलाया है तो वही दूसरी ओर राजस्व मंत्री और नगर निगम में महापौर से जनता परेशान है, बालको प्रबंधन की तानाशाही चरमसीमा को पार कर चुकी है, सड़क किनारे कही पर भी बालको द्वारा राखड डंप किया जाता है जिसके कारण आम लोगो का जीवन दुश्वार हो गया है, बालको के द्वारा कोरबा के लोगो को दरकिनार कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है, आए दिन बालको के द्वारा अघोषित चक्काजाम किया जा रहा है जिसके कारण आम जनता काफी परेशान है तो वही शहर के विधायक, राजस्व मंत्री को जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नहीं है | श्री अग्रवाल ने कहा कि विगत 4 वर्षो से कोरबा नगर निगम की जनता महापौर और विधायक से त्रस्त है, कोरबा की सड़क जर्जर है, नालियां जाम है, अटल आवास की स्थिति अत्यंत दयनीय है, आने वाले चुनाव में कोरबा सहित पूरे प्रदेश में जनता भाजपा को वोट देकर मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएगी | इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री गुमान सिंह जी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना रूनिझा जी, भाजपा बालको महामंत्री शैलेंद्र सिंह जी, व्यवसाई रमेश सोनी जी, शेखर वर्मा जी, जेपी सोनी जी, विजय सोनी जी, दीपाली विश्वास जी, मालती वर्मा जी, अभिजीत त्रिपाठी जी, अनीता सोनी जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें