Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दलबदलू पार्षद के वार्ड में गरजे नेता प्रतिपक्ष हितानंद, सैकड़ो महिलाओं से भेंट कर लखन लाल के लिए मांगा समर्थन

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 15, 2023
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने बालको के वार्ड क्रमांक 37 का सघन दौरा किया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अपने समर्थकों के साथ घर घर दस्तक दे कर सभी से भाजपा और लखन देवांगन के पक्ष में मतदान करने हेतु सभी नागरिकों से अपील की, श्री अग्रवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 37 में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की | श्री हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेगी, राज्य में सरकार बनाने के बाद किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान पर 3100 रुपये मूल्य पर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा, भाजपा सरकार बनाने के बाद सलाना हर विवाहित महिला को 12 हजार रुपए दिया जाएगा, साथ ही एक लाख खाली पदों को दो साल के अंदर भरा जाएगा. वहीं, 18 लाख आवास बनाएंगे. गैस सिलिंडर 500 रुपये में देंगे. तेंदू पत्ते पर 5500 रुपया प्रति माह दिया जाएगा, 500 नए जनौषधि केंद्र प्रारम्भ करने की भी घोषणा भाजपा ने की है | ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक 37 दैहानपारा डुग्गुपारा की सबसे मुख्य समस्या वहां पर संचालित शराब दुकान को लेकर थी जिसे रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने लगातार 6 माह तक अनवरत धरना देकर हटवाया था, जिसे लेकर वार्डवासी सदैव हितानंद के समर्थक रहें है उन्होंने हितानंद को आस्वाशत किया है कि उनका बहुमूल्य मत सिर्फ और सिर्फ भाजपा को ही जायेगा और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें