Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई विधिक जागरूकता रैली

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 9, 2023
कोरबा 09 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के के निर्देशन में जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.एल. कटकवार के मार्गदर्शन में ‘‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर आदिवासियों के कल्याण से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के ए.डी.आर. भवन से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी एवं श्रीमती ज्योति अग्रवाल अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. कोरबा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार जायसवाल, अपर सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, श्री मंजीत जांगडे एवं श्रीमती शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय पी.डब्ल्यू.डी. के प्रभारी प्राचार्य श्री एन.के.राजवाड़े, श्रीमती गणेशी सोनकर, आर0के0 गबेल, एन0के0 कश्यप, के0सी0 कुर्रे, श्री बी0के0 पाण्डेय, श्रीमती विभा शुक्ला, संस्कार भारती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक डिंगापुर के शिक्षकगण, श्री दिनेश टेंगनवार, अध्यक्ष कर्मचारी संघ कोरबा एवं समस्त कर्मचारीगण जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालीगल वॉलीण्टियर्स श्री सतीश यादव, अहमद खान एवं श्री आर.एन. दुबे उपस्थित थे। उक्त रैली में लगभग 450 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। रैली के पश्चात् समस्त छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों का उत्पीड़न रोकने संबंधी कानून से संबंधित पाम्पलेट का वितरण कर विधिक जानकारी प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें