Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: देवांगन समाज द्वारा माता परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हजारों देवांगन बंधु हुए शामिल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Sep 27, 2023
देवांगन कल्याण समाज जिला कोरबा का माता परमेश्वरी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम बिजली उत्पादन कंपनी कोरबा के पूर्व सीनियर क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें देवांगन समाज के प्रदेश के एवं जिले के हजारों लोग उपस्थित हुए। देवांगन समाज स्वजातीय बंधु के युवा छात्र-छात्राओं बोर्ड स्तरीय विशेष योग्यता खेलकूद एवं जन भागीदारी तथा श्रेष्ठ कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने कोरबा में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में देवांगन समाज प्रदेश कल्याण के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन महासचिव परसराम देवांगन एवं पूर्व महापौर पूर्व विधायक भाजपा कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन बुनकर हथकरघा उद्योग अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन छत्तराम देवांगन रवि देवांगन कोरबा देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन महासचिव सनत देवांगन व विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने समाज के सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बुनकर उद्योग के साथ साथ शिक्षा खेल सामाजिक गतिविधि में देवांगन समाज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। समाज की एक जुटता के साथ कार्य करने से ही सामाजिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगी। सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सामाजिक सम्मेलन की आवश्यकता होती है यह कार्यक्रम निश्चित ही समाज के समुचित विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप देवांगन के द्वारा निशुल्क शिकलिंग जांच कराया गया। कोरबा जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने स्वागत भाषण दिया समाज के उत्थान की आवश्यक मार्गदर्शन दिए। कार्यक्रम में स्वजातिय बंधुओं का हर्षोल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर गोविंद देवांगन मनोहर देवांगन पंकज देवांगन झखेंद देवांगन मोती देवेन्द्र देवांगन महेंद्र देवांगन भुवनेश्वर श्याम नारायण दुष्यंत छेदीलाल यशवंत देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या में सर्वजातीय बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद देवांगन एवं समापन की घोषणा पंकज देवांगन के द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें