Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महापौर ने सरईपारा बस्ती का किया भ्रमण, जानी समस्याएं

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Jul 20, 2023
कोरबा 18 जुलाई 2023 - आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने सरईपारा बस्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। वार्ड क्र. 16 सरईपारा बस्तीवासियों ने महापौर श्री प्रसाद को बताया कि रात्रि में नहर का पानी बस्ती में आ जाने तथा घरों में पानी घूसने की शिकायत की। महापौर श्री प्रसाद ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए निगम के अधिकारियों तथा बाढ़ नियंत्रण टीम को सूचित कर स्थल पर पहुंचकर बस्ती में पानी घूस जाने की स्थिति पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिये। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत टी.पी.नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 16 सरईपारा बस्ती का अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर मौका मुआयना किया, जिसमें दो-तीन वजह से यह स्थिति निर्मित हई है, लोगों द्वारा नहर के पास के निचले हिस्से में घरों केा बनाने तथा राखड भराव से पानी निकासी का मार्ग अवरूद्ध होना पाया तथा जैसे भी स्थिति हो बस्तीवासियों के इस समस्या के निराकरण के 08 घंटे में दूर कर बस्तीवासियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि बरसात का समय है और किसी भी समय बारिश होने की संभावनाएं रहती हैं, अतः ऐसे चिन्हाकित स्थानों को जहॉं नदी नालों के किनारे बसे लोगों को जलभराव की स्थिति बनती है, उसके लिये बाढ़ नियंत्रण टीम राहत पहुंचाने वाले दलों को सजग रहने को कहा, यदि ऐसी केाई भी विपरीत परिस्थिति बनने की स्थिति में राहत व बचाव दल अलर्ट रहे, जिससे गंभीर स्थिति होने पर भी उसको आसानी से निपटाया जा सके। भ्रमण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य प्रदीपराय जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर एवं नगर पालिक निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारीगण व अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें