Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का जिले में हो रहा आयोजन, 26 सितंबर तक लगाए जाएंगे टीके

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 22, 2023
कोरबा सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में टीकाकरण सुदृढ़ीकरण एवं मीजल्स रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों (बच्चों) तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण चरण 20 सितंबर से 26 सितंबर तक (रविवार को छोड़कर) चलाया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान जिले के समस्त टीकाकरण केन्द्रों में संचालित होगा। सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराएं। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पालकों से अपील किया गया है कि वे गर्भवती महिलाओं तथा टीकाकरण से छूटे हुए शिशुओं का टीकाकरण कराकर वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति सतर्क रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें