Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jan 16, 2024
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है । सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एनसीसी कैडेट एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें