Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुराने संसद में कामकाज के अंतिम दिवस सांसद ज्योत्सना ने कहा-ओल्ड इज गोल्ड,नए संसद भवन में भी गूजेंगी कोरबा लोकसभा की आवाज

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 21, 2023
95 साल पुराना संसद भवन अब अतीत का पन्ना बन गया। नए संसद भवन में कामकाज से पहले पुराने संसद भवन में सांसदों ने अपने अंतिम कार्य को अंजाम दिया। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नए संसद का उद्घाटन होगा। पीसीसी चीफ व बस्तर सांसद दीपक बैज साथ रहे कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत पुराने संसद भवन में कामकाज के अंतिम दिवस भावुक हो उठीं। उन्होंने संसद भवन की डायरी में लिखा ओल्ड इज गोल्ड। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि नए भवन में संसदीय कार्य की जहां उत्सुकता है और यह देश के लिए एक गौरवमयी क्षण की शुरूआत है, वहीं दूसरी तरफ 95 साल पुराने संसद भवन से अलग होने का दु:ख भी है। पुराना संसद भवन भारत देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले अनेक निर्णयों का साक्षी रहा है। आजादी से पहले और आजादी के बाद का यह संसद भवन हर भारतवासी की स्मृति में सदैव अक्षुण रहेगा। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रथम उद्बोधन से लेकर इस संसद ने अनेक गौरवमयी क्षणों का अनुभव किया तो कई बार देश हित में कठोर निर्णयों का भी साक्षी बना है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि वे नए संसद भवन में भी अपने कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों के हित के लिए पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी। उम्मीद है कि नए संसद भवन से कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए हितकारी निर्णय जारी होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें