Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष दिन में रविशंकर शुक्ल नगर की महिलाओं ने मिलकर श्री हित सहचरी सहकारी सेवा समिति का गठन किया

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Mar 16, 2023
समिति की संरक्षिका श्रीमती निरू राय ने बताया कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए कॉलोनी की महिलाएं ने इस समिति का गठन किया है I०८ मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाते हुए एवं विभिन्न कार्यों का प्रतिपादन करने के लिए समिति प्रतिबद्ध है l इसके साथ ही 14 मार्च को समिति ने अपना प्रथम कार्यक्रम जो कि महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का संयुक्त आयोजन रविशंकर शुक्ला नगर के चिल्ड्रन पार्क में किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायनेस एरिया एडवाइजर श्रीमती ममता रानी वासन , प्राचार्या शासकीय स्कूल गोढ़ी श्रीमती रिनी दुबे प्राचार्या यूरो किड्स स्कूल मन लोचन कौर और अग्रवाल महिला मंडल की वाइस प्रेसिडेंट मीना मित्तल उपस्थित रही l समिति के सदस्यों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कॉलोनी की महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स,स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी l कार्यक्रम में श्री हित सहकारी समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया जिसमें श्रीमती मंजू लता गुप्ता (अध्यक्ष)पद के लिए निर्विरोध चुनी गई उपाध्यक्ष आशा पांडे एवं मीना ठाकुर सचिव अंजना सिंह,सहसचिव किरण ,निव्या विनायक, कोषाध्यक्ष कविता बरोही, उप कोषाध्यक्ष मेघा उपाध्याय प्रियंका सिन्हा ,वरिष्ठ सदस्य मीरा बनाफर उषा गुप्ता शशिकला बघेल, कविता शाह ,सांती सिंह , जयश्री तिवारी, सांस्कृतिक सचिव भावना स्वर्णकार, सरिता गोयल, विदिशा बरनवाल, मीनू शर्मा ,मीनू पांडे ,क्रीड़ा सचिव स्वेता चेट्टी, राजश्री पांडे, मीडिया प्रभारी नेहा सिन्हा को समिति का पदाधिकारी बनाया गया l इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रुप से आमंत्रित घरों में गृह कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया l 50 महिलाओं को जो घरों में काम करती हैं और कुछ सफाई कर्मचारी जो रविशंकर कॉलोनी में कार्यरत है उन्हें साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं वरिष्ठ जनों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें