Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ध्वनि विस्तार के प्रयोग पर कड़ी पाबंदी लगाने की मांग किया पालक संघ ने

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Feb 24, 2023
कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन ने एडीएम जितेन्द्र सिंह पाटले और‌‌ पुलिस अधीक्षक से मिलकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाने की मांग किया है। सभी स्कूल में सोमवार से बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। लगभग प्रत्येक घर में स्कूली बच्चे परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। ऐसे में शादी व अन्य कार्यक्रम में डी. जे. धमाल आदि के तेज आवाज के कारण बच्चों के परीक्षा तैयारियों में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। कोरबा शहर के अधिकांश मैरिज हॉल और सामूदायिक भवन आवासीय क्षेत्री के बीच स्थित है जहां ध्वनि विस्तारक यंत्रों के असीमित उपयोग से स्कूली बच्ची की एकाग्रता भंग हो रही है ये ठीक से पढ़ाई नही कर या रहे है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन नही हो रहा है। बिना अनुमति के हर गली मोहल्ले में तेज आवाज मे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है जिससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं। एसोशिएशन के अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर ने परीक्षा अवधि तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूर्णतः बंद करने की मांग किया है साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के निगरानी एवं पालकों की शिकायत पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें