Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मोर आवास–मोर अधिकार" कार्यक्रम के तहत हरदी बाजार में भाजपाइयों ने पदयात्रा एवं जनसभा आयोजित कर विधायक निवास का किया घेराव

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Feb 21, 2023
कटघोरा – आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कटघोरा विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे की उपस्थिति रही । मोर आवास मोर अधिकार के तहत हरदी बाजार कॉलेज चौक में सरोज पांडे जी के अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुए मेन रोड कॉलेज चौक होते हुए विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास का घेराव किया गया । पुलिस टीम व तहसीलदार की मौजूदगी में दो बेरीकैट लगाये गये थे । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहला बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया दूसरा बैरिकेड के समीप पुलिस टीम एवं प्रशासन की ओर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका गया । दूसरे बैरिकेड पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसीलदार रविशंकर राठौर को ज्ञापन सौप कर अपना धरना समाप्त किया गया । इस दौरान कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 मंडलों के समस्त अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नेतृत्व कर्ताओं के रूप में सुश्री सरोज पांडे, भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कटघोरा विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश सिंह, रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्योतिनांद दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, श्री प्रेमचंद पटेल, श्री चुलेश्वर राठौर, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले पांचों मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें