Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मेरी माटी मेरा देश अभियान: वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 9, 2023
कोरबा 09 अगस्त 2023/मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजना एवं देवरी के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 75-75 पौधों का रोपण किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए। ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण किया जाए। यह पौधरोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर की मेड़ पर, शासकीय स्कूल-शालाओं के परिसर में पौधरोपण किया जाए। पौधरोपण के लिए वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी के माध्यम से पौधों की व्यवस्था की जाए। जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत रंजना एवं देवरी के प्राथमिक शाला सुरक्षित परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा 75-75 फलदार, छायादार पौधे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, नीम, बरगद, बेल, पीपल आदि का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा पौधों के सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। वसुधा वंदन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंजना की सरंपच ममता मरकाम, देवरी की सरंपच श्रीमती मालती कंवर, सचिव रजनी सूर्यवंशी, रोजगार सहायक किरण पैंकरा सहित मनरेगा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें