Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल शुरू, 217 खिलाड़ियों का लिया गया ट्रायल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Feb 15, 2023
कोरबा 15 फरवरी 2023/प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आवासीय खेल अकादमी संचालन हेतु चयन ट्रायल आज 15 फरवरी से कोरबा में शुरू किया गया है। पहले दिन फुटबाॅल खेल में लगभग 105 बालक व बालिका, बास्केटबाॅल खेल में लगभग 59 बालक-बालिका एवं व्हाॅलीबाॅल खेल में लगभग 53 बालक-बालिका कुल 217 खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट कराया गया। आज के चयन परीक्षण में महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा एवं कोरबा जिला के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का आज मोटर एबिलिटी टेस्ट नहीं हो पाया, वे कल 16 फरवरी 2023 को भी टेस्ट दे सकेंगे। आज की चयन ट्रायल में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बास्केटबाॅल, व्हाॅलीबाॅल के नामांकित तकनीकी विशेषज्ञ एवं जिला शिक्षा विभाग के लगभग 35 व्यायाम शिक्षकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। मोटर एबिलिटी टेस्ट के अंतर्गत खिलाड़ियों का वजन, उंचाई, वर्टिकल जम्प, बाॅल थ्रो, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट एवं 800 मीटर रन कराया गया। खिलाड़ियों के उम्र और प्रदर्शन के आधार पर मोटर एबिलिटी टेस्ट में अंक प्रदान किया गया है। मोटर एबिलिटी टेस्ट के अलावा कल खेलवार स्कील टेस्ट विशेषज्ञों द्वारा लिया जाएगा। दोनों टेस्ट के अंक के आधार पर वरियता क्रम में खिलाड़ियों का आवासीय खेल अकादमी में चयन किया जाएगा। आवासीय खेल अकादमी चयन परीक्षण में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया है। जो भी प्रतिभागी खेल अकादमी चयन परीक्षण में सम्मिलित होना चाहते हों कल 16 फरवरी को प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम, कोरबा में प्रातः 09ः30 बजे उपस्थित हो सकते हैं। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार ऐसे बालक-बालिका जो 01 अप्रैल 2022 को 13 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों परंतु 17 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किए हो इस चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकते हैं। /अग्रवाल/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें