Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राजस्व मंत्री ने किया वार्ड 25 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, एक और समाज की मांग पूरी

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 11, 2023
कोरबा:- प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने गत 09 अक्टूबर को मुड़ापार हेलिपेड के पास विधायक मद की राशि 25 लाख रूपये की लागत से से बनने वाले कबीर सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी समाजों के लिए भवन निर्माण की योजना बनायी गयी है। इसी के तहत भूमि प्रदान कर सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों को अपने सामाजिक कार्यो के लिए अनावश्यक खर्च की राशि से मुक्ति मिलेंगी और उनका खुद का भवन होने के किसी दूसरे पर आश्रित नही रहना  पड़ेगा। महंत समाज के लोग लम्बे समय से सामाजिक भवन बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से उनकी मांग पूरी हुई है। सामाजिक भवन वार्ड क्र. 25 कुआं भट्टा हेलीपैड के पास बनाया जाना है। मानिकपुर पनिका समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या विनोद महंत ने समाज के एकजुटता पर बल देते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए कहा उन्होंने लम्बे समय से प्रयास किये जा रहे मांग को लेकर विधायक जयसिंह अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। विधायक जयसिंह अग्रवाल का स्वागत वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिह पप्पी एवं पार्षद श्रुती कुलदीप ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में सचिव सीमा महंत, अमरूदास महंत, गणेश दास महंत, गीता महंत, लक्ष्मी महंत, आरती दास महंत, गणेश कुलदीप, समय दास सुखीदास महंत, मनहरण दास, मंथीर दास, अमृत बाई, आरती बाई, माधुरी ध्रुव, चितमहंत, सुमन महंत, ललीता महंत, पुष्पा महंत, टिंकी महंत, चेतन दास महंत, रामायण दास, बसंत दीवान, पष्पु दास, गिरीवर दास महंत, प्रताप दास, संतोष दास दीवान, सुनील दास, जगजीवन दास आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें